रचना चोरों की शामत

मेरे बारे में

मेरे बारे में
कल्पना रामानी

Wednesday 8 January 2014

ऋतु बसंत आई



लदे बौर, शाखें सजीं
सुरभित अमराई।
ऋतु बसंत आई।
 
कोयल कुहकी बाग में
आम्रकुंज महका।
मधुरिम रसित सुगंध से
विहग वृंद बहका।
पुष्प लताओं का जिया
झूम-झूम लहका।

पवन बसंती गा उठी
गूँजी शहनाई।
 
खूब सुना है बसंत में
टेसू  खिलते हैं।
गुलमोहर, कचनार के
सुमन सँवरते हैं।
विजन वनों की गोद में
विचरण करते हैं।

मिलने को बेचैन थी
वन को मैं धाई।
 
अहा धरा! यह किस तरह
तूने रूप धरा।
वासंती शृंगार से
शोभित हर ज़र्रा।
तुझे निरखने व्योम से 
देवलोक उमड़ा।

कुदरत बन ज्यों अप्सरा
यहाँ उतर आई।

-कल्पना रामानी


No comments:

पुनः पधारिए


आप अपना अमूल्य समय देकर मेरे ब्लॉग पर आए यह मेरे लिए हर्षकारक है। मेरी रचना पसंद आने पर अगर आप दो शब्द टिप्पणी स्वरूप लिखेंगे तो अपने सद मित्रों को मन से जुड़ा हुआ महसूस करूँगी और आपकी उपस्थिति का आभास हमेशा मुझे ऊर्जावान बनाए रखेगा।

धन्यवाद सहित

--कल्पना रामानी

Followers